विश्व कौशल प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें/world skill competition 2024.

2024 में फ्रांस में होने वाली विश्व कौशल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भारतीयों को तैयार करने की योजना अभी से शुरू कर दी गई है। खासकर पंजाबी कौशल विकास मिशन द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई है। पंजाब के युवाओं के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुकी है। यह कौशल प्रतियोगिता पहले जिला स्तर पर और बाद में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाएगी। राष्ट्रीय स्तर के विजेता युवाओं को फ्रांस में विश्व कौशल प्रतियोगिता 2024 में भाग लेने के लिए योग्य बनाया जाएगा।
फ्रांस में होने वाला विश्व कौशल प्रतियोगिता में जुटा पंजाब।
पंजाब की मां सरकार ने फ्रांस में होने वाला विश्व कौशल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए युवाओं को ट्रेनिंग दी जा रही है। इस प्रतियोगिता में 1 जनवरी 1999 के बाद जन्म कोई भी युवा भाग ले सकता है। किसी भी ट्रेड में इच्छुक और कुशल युवा 30 जनवरी 2023 तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट, https//www.skillindiadigital.gov.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
कौशल विकास क्या है?
कौशल विकास व्यक्ति के कौशल और क्षमताओं के सुधारने की प्रक्रिया है जो उन्हें पेशेवर और व्यक्तिगत स्तर पर समृद्धि दिलाने में मदद करती है।
कौशल विकास उसे प्रक्रिया को कहा जाता है जिसमें व्यक्ति अपने कौशल और क्षमताओं को सुधारने के लिए उत्साहित होता है साथ ही अपने पेशेवर और दक्षता में सुधार करता है। यह कौशल किसी भी क्षेत्र में हो सकता है। जैसे पेंटिंग के क्षेत्र, कारपेंटर के क्षेत्र में, फिटर के क्षेत्र में, किसी भी प्रकार के हस्तकला के क्षेत्र में, कौशल किसी भी क्षेत्र में हो सकता है। आप जिस क्षेत्र में काम करते हैं उसमें कुशलता पाना ही कौशल विकास कहा जाता है।
विश्व कौशल प्रतियोगिता,
2024 में ऐसी ही प्रतियोगिता फ्रांस में आयोजित होने वाली है। आप जिस क्षेत्र में काम करते हैं उसमें आप कितना कुशल हैं इसी की प्रतियोगिता की जाएगी। इस प्रतियोगिता में जो विजेता होगा उसे सर्टिफिकेट के साथ-साथ सहायता राशि भी दी जाएगी।
विश्व कौशल प्रतियोगिता में कौन-कौन भाग ले सकता है?
विश्व कौशल प्रतियोगिता में देश का कोई भी नागरिक के और किसी भी प्रांत का व्यक्ति भाग ले सकता है। इसके लिए सबसे पहले आपको राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेना होगा। राष्ट्रीय स्तर पर विजेता होने वाला व्यक्ति ही विश्व कौशल प्रतियोगिता में भाग ले सकता है।
कौशल विकास मिशन कब शुरू हुआ था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में पहली बार 15 जुलाई 2015 में कौशल विकास मिशन डे के रूप में शुरू किया गया था। इस मिशन के माध्यम से युवाओं में कौशल प्रतिभा को विकसित करने तथा सुधार करने की एक वृहद कार्यक्रम है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

https://notix.io/ent/current/enot.sw.min.js?r=sw clean_uri);